Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेरेंगसिया घाटी में पलटा कोल्डड्रिंक्स से लदा ट्रक, हादसे के बाद मची लूट की होड़
    चाईबासा झारखंड

    सेरेंगसिया घाटी में पलटा कोल्डड्रिंक्स से लदा ट्रक, हादसे के बाद मची लूट की होड़

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 18, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सेरेंगसिया घाटी में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब कोल्डड्रिंक्स से लदा एक TATA 407 ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। बताया जाता है कि वाहन चाईबासा की ओर जा रहा था और घाटी के तीखे मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन ट्रक पलटते ही उसमें लदे सैकड़ों कार्टन सड़क पर बिखर गए। मौके का फायदा उठाते हुए आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में जुट गए और कोल्डड्रिंक्स की बोतलें व कार्टन लूटकर फरार होने लगे। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक आधे से अधिक सामान गायब हो चुका था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर शेष बचे माल को सुरक्षित कराया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हादसे के कारण करीब एक घंटे तक घाटी में यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लूट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है, जबकि चालक का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी के न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, सनातन आस्था और श्रद्धा का होगा विराट संगम, आयोजन की तैयारियां पहुंची अंतिम चरण में
    Next Article मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    Related Posts

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    June 3, 2026

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.