Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव मैदान में शुक्रवार को खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का शानदार आगाज हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबलों के बाद किंग्स XI पंजाब, साकची और टिनप्लेट सुपर किंग्स ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट के सभी मैच प्रतिस्पर्धात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में खेले जा रहे हैं।

    गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची द्वारा आयोजित खालसा प्रीमियर लीग के आज खेले गए पहले मैच में टिनप्लेट सुपर किंग्स ने जेम्को XI को 6 विकेट से हराया। जेम्को ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 75 रन बनाए जिसमे प्रिंस (18) और जगराज ने (15) रनों का योगदान दिया। जवाब में टिनप्लेट की टीम ने 6.3 ओवर में 78 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टिनप्लेट की ओर से राज (23 रन) और मनजीत (21 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं, परम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दिया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में किंग्स XI पंजाब, साकची ने गुरसिख क्रिकेट एसोसिएशन को 7 विकेट से हराया। गुरसिख की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 92 रन बनाए। आकाश (24) और मलकीत (18) ने सर्वाधिक रन बनाये। जवाब में किंग्स XI पंजाब ने 7.2 ओवर में 95 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ध्रुवपाल ने शानदार 40 रनों की पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कीरत ने 25 रनो का योगदान दिया।

    आज के मुख्य अथिति गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने टीम सहित गुब्बारे उड़ा कर खेल प्रतियोगिता का विधिवत उद्धाटन किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि केपीएल न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। आने वाले मुकाबले और भी रोमांचक होंगे।

    टूर्नामेंट के तकनिकी निदेशक बलजीत संसोआ ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के महासचिव सौरव तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

    किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में केपीएल का शानदार आगाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीआईआई की जमशेदपुर में वर्कशॉप, उद्योगों से डीकार्बोनाइज़ेशन और जलवायु कार्रवाई तेज़ करने का आग्रह
    Next Article जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    July 18, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.