Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहन, बाइक पेट्रोलिंग होगी मजबूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहन, बाइक पेट्रोलिंग होगी मजबूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पुलिस को मिले 18 नए दोपहिया वाहन, बाइक पेट्रोलिंग होगी मजबूत

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले की पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा जामताड़ा पुलिस को 18 नए दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए गए। इन वाहनों को आज जिला नियंत्रण कक्ष से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लिया।

    अधिकारियों ने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से जिले में बाइक पेट्रोलिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। इससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी और पेट्रोलिंग कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही, आपात स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया समय में भी सुधार होगा, जिससे अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

    कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता दिखाई गई। बिना हेलमेट के वाहन चला रहे कई चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट वितरित किए गए और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट का उपयोग जीवन रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article जामताड़ा में नियोजन एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक, युवाओं के रोजगार पर जोर

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.