नव नियुक्त जिला कांग्रेस महामंत्री अमित श्रीवास्तव का भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सोनारी: शिवलाल अखाड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के नव नियुक्त महामंत्री अमित श्रीवास्तव का भव्य अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम समिति के संरक्षक मिठू यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जहां अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मिठू यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अमित श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी दिए जाने से सोनारी क्षेत्र का मान बढ़ा है और उनसे जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद है। उन्होंने हर स्तर पर समर्थन देने की बात कही।
वहीं, अमित श्रीवास्तव ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के माध्यम से समाजहित में कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में राजू यादव, राजकमल यादव, गुड्डू राव, प्रह्लाद देवगम, जितेश सिंह, जयपाल मेहता, संजय सिंह, सुख सागर, अशोक शर्मा, बालकृष्ण देवगन, पीताम्बर देवगन, राजू वर्मा, मुन्ना सिंह, गजेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

