राष्ट्र संवाद संवाददाता
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान के अनुमोदन के बाद भाजपा के गम्हरिया प्रखंड पूर्वी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों के नामों को घोषणा की गई। प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी द्वारा नई कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा करते हुए शनिवार को सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार, नई कमेटी में विनोद झा, चंद्रनाथ महतो, लालचंद महाली, रघुनाथ मंडल, विवेक कुमार व सुनीता मिश्रा को उपाध्यक्ष, मनोरंजन नंदी व अनय सिंह को महामंत्री, बाबूराम मार्डी, दुलारी झा, चामू हेंब्रम, मनीष मुखर्जी, जितेंद्र कुमार सिंह व अशोक सिंह को मंत्री, प्रसेनजीत बनर्जी कुमार को कोषाध्यक्ष, गणेश सरदार को कार्यालय मंत्री, सुमित झा को मीडिया प्रभारी तथा सुमित मुखर्जी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक अनंत राम टुडू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भगवा अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।

