Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में पिछले करीब एक वर्ष से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

    बताया जा रहा है कि बस्ती के लोगों ने इस समस्या को लेकर क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू को कई बार लिखित आवेदन सौंपा है। इसके अलावा 4 से 5 बार प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर जल्द समाधान की मांग कर चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    नाले का पानी सड़क पर बहने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।

    इसी के विरोध में बस्तीवासियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए कागज की नाव बनाकर नाले के पानी में बहाया और “हमारी विधायक लापता है” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने जोरदार हंगामा भी किया।

    प्रदर्शन में युवा समाजसेवी नवीन कुमार, अभिषेक तिवारी, दीना जी, शोभा गुप्ता, सुलोचना देवी, सुमित्रा देवी, मुन्ना जी, विनोद जी, कपिलदेव सिंह, प्रभुनाथ शर्मा, रंजीत राय, सरोज ओझा, बी.के. चौधरी, रूपेश सिंह, दीपु शर्मा, राजेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल रहे।

    बस्तीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे जिला समाहरणालय (डीसी कार्यालय) के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।

    जमशेदपुर के लक्ष्मीनगर बस्ती में नाले की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के द्वाराजमशेदपुर में गिरती विधि-व्यवस्था पर उठी चिंता, अपराध और अव्यवस्था से नागरिकों में भय का माहौल
    Next Article टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी ने इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर रचा इतिहास

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.