महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास किया ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम, महिला आयाम ने
राष्ट्र संवाद संवाददाता
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज पूर्वी सिंहभूम, महिला आयाम, ग्राहक पंचायत के द्वारा एक बैठक की गई जिसमें महिलाओं के रोजगार पर चर्चा हुई ।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रीति सिंह ,महिला आयाम प्रमुख ने किया, संगठन मंत्र वाचन करूणा पांडे जी ने किया और शांति मंत्र सुमन जी के द्वारा किया गया।

इस बैठक में महिलाओं के द्वारा फिनायल बनाने पर बात की गई । साथ ही सदस्या सुमन जी ने कपड़े का व्यवसाय आरंभ करने की दिशा में अपनी सलाह दी। सभी महिलाओं ने यह भी विचार किया कि वह एक दूसरे की मदद करेंगी और महिलाओं के बीच रोजगार को आगे बढ़ने का प्रयास करेंगी ।
पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने कहा कि आत्म निर्भरता से ही महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है। अतः सभी महिलाएं एक दूसरे को सहयोग करें ताकि परिवार की आर्थिक सहायता में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहे। धीरे-धीरे इस ग्रुप में अन्य महिलाओं को भी जोड़ने की बात की गई ताकि स्त्री शक्ति अपनी क्षमता और कौशल के अनुसार अपना-अपना बिजनेस लेकर आगे आएं। इस समूह में अचार,बड़ी ,पापड़ ,पेपर, बैग्स बनाने वाली महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा।
सभी महिलाओं ने बिजनेस खाता तैयार करने की योजना भी बनाई।इस कार्यक्रम में निशा, पूजा, रेणु ,प्रीति ,सरोज इत्यादि महिला सदस्य भी सम्मिलित हुई।

