Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर आज जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन में विशेष रूप से टाटा फुटबॉल अकादमी (TFA) के समीप एक महिला पर असामाजिक तत्वों द्वारा चाय फेंकने की घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।

    प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    ज्ञापन सौंपने के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को हर संभव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

    इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विधायक श्री सरयू राय वर्तमान में शहर में उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनके लौटते ही वे पीड़ित परिवार से भेंट करेंगे।

    प्रतिनिधिमंडल में श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री अजय कुमार, श्री नीरज सिंह, श्री दिनेश सिंह, श्री विनोद सिंह, श्री सूरज यादव, श्री चुन्नू भूमिज एवं श्री अतुल सिंह उपस्थित थे।

    जनता दल (यूनाइटेड) ने प्रशासन से पुनः मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

    शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ एसएसपी को ज्ञापन सौंपा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल विधानसभा चुनाव: 77.45% भारी मतदान दर्ज | राष्ट्र संवाद
    Next Article भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर अखिल भारतीय तेलिक साहू महासभा का जोरदार प्रदर्शन

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.