Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर थाना पर उठे सवाल: संजय इलेक्ट्रॉनिक्स फायरिंग कांड के आरोपी फरार, सुस्ती और समन्वय की कमी से जांच पर असर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आदित्यपुर थाना पर उठे सवाल: संजय इलेक्ट्रॉनिक्स फायरिंग कांड के आरोपी फरार, सुस्ती और समन्वय की कमी से जांच पर असर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना की कार्यशैली इन दिनों चर्चा और सवालों के घेरे में है। थाना में कई अनुभवी पदाधिकारियों की तैनाती के बावजूद लंबित मामलों के निष्पादन में सुस्ती और आपसी समन्वय की कमी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों के बीच तालमेल पूरी तरह संतोषजनक नहीं है, जिसका सीधा असर जांच प्रक्रिया और कार्रवाई की गति पर पड़ रहा है।

    इस स्थिति का ताजा उदाहरण 14 मार्च को हुए चर्चित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स फायरिंग कांड में सामने आया है। घटना के पखवाड़े भर बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। मामले में अमन सिंह, अमित रंजन उर्फ शानू सिंह, ऋषि तिवारी और साहिल सोनकर जैसे आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन सभी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। जांच की जिम्मेदारी अनुभवी अधिकारी सतीश बर्नवाल को सौंपी गई है, जो पूर्व में थाना प्रभारी भी रह चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस की टीम का आरोपियों तक नहीं पहुंच पाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि कहीं आरोपियों को संरक्षण तो नहीं मिल रहा, या फिर वे इतने शातिर अपराधी हैं कि आसानी से पुलिस की पकड़ से बाहर बने हुए हैं। मामले को और संवेदनशील बनाता है यह तथ्य कि मुख्य आरोपी अमन सिंह और शानू सिंह आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं और उनके राजनीतिक संबंध होने की भी चर्चा है। ऐसे में पुलिस पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि थाना स्तर पर बेहतर टीमवर्क, स्पष्ट रणनीति और मजबूत समन्वय हो, तो ऐसे मामलों का जल्द खुलासा संभव है। फिलहाल आदित्यपुर थाना के सामने सबसे बड़ी चुनौती न केवल इस फायरिंग कांड की गुत्थी सुलझाना है, बल्कि आम जनता के बीच पुलिस की साख और भरोसे को भी बनाए रखना है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं, और सभी को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस मामले का खुलासा होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजंगली हाथियों को मिला उत्पाद विभाग: शराब भट्टियों को तोड़ा, गांवों में मचाया उत्पात
    Next Article संदिग्ध मौत पर भड़का गुस्सा: 27 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, गम्हरिया थाना प्रभारी रामचन्द्र रजक की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.