Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी
    जमशेदपुर झारखंड

    मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में, प्रतिदिन अखबार मानगो के अपराधी घटनाओं से सजा रहता है – विकास सिंह

    मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स के दुकान में प्रात लगभग 11:30 बजे अपराधी ने दुकान में बैठे विश्वनाथ दत्त के बेटे अभिजीत दत्ता को झांसे में लेकर लगभग 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए । चोरी का पूरा मामला दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद है चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार विश्वनाथ दत्ता ने मामले की जानकारी भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया जानकारी मिलते ही विकास सिंह विश्वनाथ ज्वेलर्स पहुंचे । विकास सिंह को विश्वनाथ दत्ता ने बताया कि सोमवार की शाम को उनका 16 वर्षीय बेटा अभिजीत दत्ता दुकान में था उस समय एक लड़का जो टोपी पहना हुआ था दुकान में आकर लगभग ₹5500 का सोने का सामान खरीद के पैसा देकर चला गया । वही लड़का मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे जब विश्वनाथ दत्ता का बेटा अभिजीत दत्ता दुकान में था उसी समय दोबारा जाकर उसे सोने की जेवरात दिखाने की बात करने लगा जब अभिजीत दत्ता ने उसे गहने रखे हुए ड्रॉल खोलकर सोने के गहने दिखाने लगा उसी समय अपराधी ने स्वयं दोनों हाथ लगाकर ड्राल से सोने की जेवर से भरा हुआ एक बक्सा निकालकर अपने पीछे पैकेट में रख लिया जिसे सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्डिंग में साफ देखा जा सकता है कुछ देर बाद अपराधी अभिजीत दत्ता को गुमराह करके दुकान से सोने से भरा चोरी का डब्बा लेकर फरार हो गया । थोड़ी देर बाद जब अभिजीत को इसकी जानकारी मिली तो वह अपने पिताजी को फोन करके मामले की जानकारी दिया, जानकारी मिलते ही दुकान के मालिक विश्वनाथ दत्ता दुकान पहुंचे तो वें हतव्रत हो गए क्योंकि जो बक्सा चोरी हुआ था उसमें सबसे अधिक कीमत की सोने के गहने रखे हुए थे । विश्वनाथ दत्ता ने इसकी जानकारी विकास सिंह के साथ-साथ स्थानीय उलीडीह थाने में भी दिया । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा की पूरा जिला अपराधियों के गिरफ्त में आ गया है कोई भी ऐसा दिन नहीं जिस दिन अखबार की सुर्खियां मानगो में प्रतिदिन हो रहे अपराध की कहानी से सजी नहीं हो । विकास सिंह ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस प्रशासन को देते हुए मामले का उद्वेदन करने को कहा साथ ही यह भी कहा कि अगर उद्भेदन में देरी होगी तो स्वर्णिक समाज सड़क पर उतरने का काम करेगा । मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजेश साहू ,दीपक दत्ता, निरंजन झा नीरज साहू सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2: फिटनेस के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी
    Next Article जमशेदपुर शहर के विभिन्न बाजारों के व्यापारियों ने मार्केट का भाड़ा बढ़ाए जाने के विरोध में

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.