राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार के अग्रज अनिल सरदार( 75) का आज दोपहर मंगलवार को दोपहर दो बजे निधन हो गया। इधर धीरोल पंचायत अंतर्गत नूतनडीह निवासी अनिल सरदार के निधन से पूरे पोटका क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अनिल सरदार अपने पीछे चार बेटी लक्खी सरदार( 28) देवी सरदार (26) कदम सरदार ( 25) व सविता सरदार समेत हरा _ भरा परिवार छोड़ गई।घटना के बाबत सामाजिक कार्यकर्ता सिदेश्वर सरदार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उसके अग्रज अनिल सरदार ( 75) कुछ दिन पूर्व घर पर अचानक गिर गए तत्पश्चात लकवा मार दिया। उन्होंने आगे कहा कि टाटा मेन अस्पताल से रांची लिम्स तक इलाज चला। वापस घर पर सोमवार दोपहर दो बजे अंतिम सांस ली।गांव में देर रात्रि अंतिम संस्कार किया गया।

