Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा मुंडा का जीवन और उनका बलिदान आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
    रांची राजनीति

    बिरसा मुंडा का जीवन और उनका बलिदान आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    रांची/खूंटी: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने झारखंड के खूंटी जिले की यात्रा के दौरान आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शनिवार को कहा कि उनका जीवन और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा है।

     

    राधाकृष्णन ने उलिहातु में इस दौरान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी बातचीत की।

     

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र जन्मभूमि उलिहातु की एक बार फिर यात्रा करने से मैं अत्यंत भावुक हूं।’’

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस महान स्वतंत्रता सेनानी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिनका जीवन और बलिदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।’’

     

    राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘मुझे वह दिन आज भी याद है, जब मैंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन मैं उलिहातु गया था और वह अनुभव आज भी मेरे लिए बेहद मायने रखता है।’’

     

    राधाकृष्णन 2023 से 2024 के बीच झारखंड के राज्यपाल रहे थे।

     

    उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का जो दूरदर्शी फैसला किया, उससे हमारी जनजातीय विरासत के प्रति राष्ट्रीय जागरूकता और गौरव बढ़ा है।’’

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खूंटी में प्रधानमंत्री के साथ उस समय मौजूद रहने का भी सौभाग्य मिला था, जब उन्होंने पीएम-जनमन योजना की घोषणा की थी। यह विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों की सुरक्षा और सशक्तीकरण के उद्देश्य से शुरू की गई एक परिवर्तनकारी पहल है।’’

     

    राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की समृद्ध विरासत और उनके संघर्षों के बारे में पीढ़ियों में गौरव और जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ इस अमृत काल में जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने का यह दोहरा दृष्टिकोण वास्तव में उन अधिकारों और गरिमा की प्राप्ति का प्रतीक है जिनके लिए भगवान बिरसा मुंडा ने इतनी बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।’’

     

    उपराष्ट्रपति इससे पहले दिन में पहले रांची हवाई अड्डे पहुंचे जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार ने उनका स्वागत किया।

     

    वह दोपहर में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और सात उत्कृष्ट छात्रों को पदक प्रदान करेंगे।

     

    आईआईएम के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, समग्र उत्कृष्टता के लिए ‘स्टूडेंट सिटिजनशिप अवॉर्ड’ और ‘प्रोफेसर आशीष हजेला अवॉर्ड’ भी प्रदान किए जाएंगे।

     

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 558 डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत देशवासियों के भरोसे पूरी शक्ति से पश्चिम एशिया संकट का मुकाबला कर रहा : प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: खूंटी में बिरसा मुंडा को नमन

    Related Posts

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    October 17, 2026

    कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    October 17, 2026

    संस्कार शिक्षा निकेतन तेघड़ा में विजयदशमी महोत्सव

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    बेल देवी को दशहरा का निमंत्रण, आज होगा जोड़ा बेल पूजन

    दुर्गा पूजा में विधायक संजीव सरदार की अनोखी पहल, 32 पूजा समितियों को मेडिकल फर्स्ट एड किट दे रहे विधायक

    बोकारो में मासूम की मौत: मामा ने खिलौना बताकर थमाई पिस्तौल, ट्रिगर दबते ही सिर में लगी गोली

    जामताड़ा:कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.