राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: श्री-श्री मां दुर्गा अखाड़ा समिति, मोड़ चौक द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकियों ने पूरे इलाके का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अरुणा सारंगी ने दिवंगत झांसी की रानी की तरह तलवारबाजी का शानदार प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जुलूस में युवाओं और युवतियों के करतब ने माहौल को उत्साह से भर दिया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने देर रात तक चलने वाले इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया। पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, गिरीश सिंह और विभीषण सरदार की अगुवाई में जुलूस का कारवां आगे बढ़ता रहा।
इस मौके पर मेनका सरदार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। झांकियों में कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रखा।
कार्यक्रम के दौरान जादूगोड़ा पुलिस पूरी तरह चौकस रही। आयोजन को सफल बनाने में मां दुर्गा अखाड़ा समिति के लाइसेंसी गिरीश सिंह, अनिल अग्रवाल, संजू बारीक, अमित डे, अमीन देवदत्त परमार्थी कालिंदी, जय प्रकाश, सुशील अग्रवाल, गोपाल साहा और अमित शाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

