राष्ट्र संवाद संवाददाता
नरवा पहाड़: रामनवमी के अवसर पर माटीगोडा स्थित श्री दयाल राम मंदिर में दूसरे दिन भी राम नवमी उत्सव की धूम देखने को मिली। शुक्रवार को जमशेदपुर से निर्मल काबरा, सज्जन काबरा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु जादूगोड़ा स्थित दयाल राम मंदिर पहुंचे और दयाल बाबा सहित भगवान राम-सीता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान “राम दयाल हरे कृष्ण, दयाल हरि” संकीर्तन से पूरा जादूगोड़ा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल काबरा, सज्जन काबरा, पुजारी हरिकिशन शर्मा, श्रीमती शांति शर्मा, भक्त श्री दयाल सरकार, ओम प्रकाश झा, श्री छोटू सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीधर राउत, महासचिव सुशील अग्रवाल, सलाहकार रंजीत श्रीवास्तव, अमरेश झा, कोषाध्यक्ष प्रशांत झा, बालकृष्ण मिश्रा, मुख्य पुजारी लक्ष्मण दुबे, गौरी शंकर ठाकुर, गुप्तेश सहाय और बासुदेव शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस धार्मिक आयोजन में टाटा, आसनसोल, धनबाद, सरिया और कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

