Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया, कांड्रा में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पूजनोत्सव आयोजित, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया, कांड्रा में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पूजनोत्सव आयोजित, जय श्री राम के नारों से गूंजा क्षेत्र

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता,गम्हरिया

     

    कांड्रा, गम्हरिया समेत संपूर्ण क्षेत्र में रामनवमी पूजनोत्सव का धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में पूजा करने के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गम्हरिया के शिवपुरी कॉलोनी, प्रखंड परिसर, उषा मोड़, जगन्नाथपुर के पूंजीडूंगरी, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी, कांड्रा बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। इन मंदिरों में झंडा चढ़ाने और झंडा लगाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान जहां चारों तरफ भगवा पताका से क्षेत्र पटा रहा, वहीं वीर बजरंगबली तथा जय श्री राम के नारों से चारों दिशाएं गुंजायमान रही। क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भी शस्त्र पूजन के साथ परंपरागत विधि विधान से रामनवमी पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न घरों में भी विधि विधान से पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। गम्हरिया के सतवाहिनी, जमालपुर में श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति की ओर से भगवान सिंह के नेतृत्व में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि की कामना किया। वहीं, कांड्रा बाजार स्थित महावीर मंदिर कमेटी की ओर से भी भव्य पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवक समिति कांड्रा बस्ती की ओर से किया गया कन्या पूजन किया गया। इस दौरान नौ कन्याओं का विधि विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा दिया गया। इस मौके पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया। बताया गया है कि महादशमी के अवसर पर गुरुवार को अखाड़ा में पूजा अर्चना कर रामनवमी विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोड़ चौक की झांकियों ने मोहा मन, युवाओं के उत्साह से गुलजार रहा जादूगोड़ा; पूर्व विधायक मेनका सरदार ने की शिरकत
    Next Article मर्यादा,सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है:बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.