राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। चैत्र नवरात्र को लेकर अन्नपूर्णा मंदिरों और रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा के लिए भीड़ लगाए हुए थे। शुक्रवार को बेंदा,खांडामौदा, दारिशोल व ब्राह्मणकुंडी में रामनवमी का धुमधाम से पुजा प्रंरभ हुआ। जुलूस में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अपने-अपने हाथों में तलवार, लाठी और केसरिया ध्वज का साथ जुटे है।पुजा के लिए पंडालों में श्रद्धालु भीड़ उमड़ी। ब्राह्मणकुंडी में जुलूस का रुपरेखा पांचबडीया, बेलबोरिया फिर ब्राह्मणकुंडी में जाकर समाप्त हुआ। दारिसोल में जुलूस हनुमान मंदिर से निकल कर सर्विस रोड होते हुए गांव में प्रवेश की है पुनः हनुमान मंदिर में आकर जुलूस समाप्त हुआ। इसी तरह खंडमौदा में नवनिर्मित मंदिरों के समीप पूजा अर्चना किया गया।जिसमें पूजा स्थल से जुलूस निकालकर पूरे खंडामौदा एवं जाम्बनी गांव का भगवा ध्वज के साथ गाजे बाजे के साथ संपुर्ण हुआ है। बेंदा गाँव में रसिक जीवन मंदिर प्रांगण से जुलूस निकालकर पूरा गांव भ्रमण करते हुए फिर मंदिर परिसर में जुलूस समाप्त हुआ ।

