Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में “भय प्रगट कृपाला दीनदयाला” की गूंज के साथ भगवान राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पोटका में “भय प्रगट कृपाला दीनदयाला” की गूंज के साथ भगवान राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका के विभिन्न क्षेत्रों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मोत्सव ” भय प्रगट कृपाला दीनदयाला” के प्रार्थना के साथ भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः होते ही लोग घर से लेकर मंदिरों में भगवान राम की पूजा अर्चना करने हेतु तैयारी करने लोग। देखते ही देखत सभी लोग भगवान राम की भक्ति में समाहित हो गए। हाता बिरसा चौक स्थित सार्वजनिक श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के तत्वाधान में पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद प्रसाद के रूप में खिचड़ी, चना गुड़ तथा फल का वितरण किया गया। विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूम धाम के साथ पूजा अर्चना किया गया। इसके अलावा पोटका, कोवाली, धीरोल, कालिकापुर, शंकरदा, संग्राम आदि जगहों पर भी भक्ति भाव के साथ राम जन्मोत्सव का पूजन किया गया। शनिवार को झंडा जुलूस निकाला जाएगा। पोटका के थाना प्रभारी सन्नी टोपनो क्षेत्र में घूमकर विधि व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए थे। वही हल्दीपोखर में दंडाधिकारी मौजूद थे।

    बाल हनुमान झांकी को देखकर बच्चे, बूढ़े जवान सभी हुए खुश

    प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सार्वजनिक श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा कमिटी हाता के समर्पित सक्रिय सदस्य रिक चटर्जी के द्वारा बाल हनुमान के रूप में एक झांकी निकाला गया। बाल हनुमान ने हाता के सभी मोहल्ला, प्रेम नगर, जुड़ी आदि का भ्रमण करते हुए पुनः बजरंग बली मंदिर में आराम फरमाए। इस बीच झांकी को देखकर विशेषकर बच्चों ने काफी आनंद उठाया। विदित हो कि प्रतिवर्ष लोगो को वीर बाल हनुमान के झांकी का लोगो को इंतजार रहता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी पर विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना, विधायक संजीव सरदार ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली
    Next Article बहरागोड़ा के बेंदा गाँव में रामनवमी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपुर्ण हुआ जुलूस

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.