Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 साल बाद भी ‘राज कॉम’ चिटफंड घोटाले के आरोपी फरार, निवेशकों को न्याय का इंतजार
    जमशेदपुर झारखंड

    12 साल बाद भी ‘राज कॉम’ चिटफंड घोटाले के आरोपी फरार, निवेशकों को न्याय का इंतजार

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 26, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा। चर्चित राज कॉम चिटफंड घोटाला एक बार फिर सुर्खियों में है। 12 साल बीत जाने के बावजूद करोड़ों रुपये की ठगी के मुख्य आरोपी यूसिल के पूर्व कर्मी कमल सिंह और उसका भाई दीपक सिंह अब तक फरार हैं, जिससे निवेशकों में भारी आक्रोश है।

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2008 से शुरू इस चिटफंड में लोगों को 5% ब्याज का लालच देकर बड़ी संख्या में निवेश कराया गया। यूसिल कर्मियों और ग्रामीणों ने जमीन तक बेचकर पैसा लगाया। सितंबर 2013 में आरोपी परिवार समेत फरार हो गए और लोगों की जीवनभर की कमाई डूब गई।

    इस घोटाले में कई निवेशक सदमे से बीमार पड़े, जबकि कुछ की मौत तक हो गई। जादूगोड़ा थाना में कांड संख्या 61/2013 दर्ज है, हालांकि मुख्य आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

    वर्तमान में राज बाजार (मॉल), जो कभी इस नेटवर्क का केंद्र था, खंडहर में तब्दील हो चुका है। पीड़ितों को उम्मीद है कि इसकी बिक्री से उन्हें राहत मिल सकती है।

    राज निवेशक संघ ने मामले को सीबीआई और हाईकोर्ट तक पहुंचाया है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में बढ़ता साइबर अपराध, इचड़ा गांव बना नया ठिकाना
    Next Article 29 मार्च को सहार जुड़ी से साइकिल यात्रा निकाला जाएगा

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.