Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्ड 17 की समस्याओं पर पार्षद नीतू शर्मा का प्रहार: स्ट्रीट लाइट, सफाई और फॉगिंग को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    वार्ड 17 की समस्याओं पर पार्षद नीतू शर्मा का प्रहार: स्ट्रीट लाइट, सफाई और फॉगिंग को लेकर महापौर को सौंपा ज्ञापन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर गुरुवार को पार्षद नीतू शर्मा ने महापौर संजय सरदार से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को अविलंब दुरुस्त कराने, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नियमित फॉगिंग कराने तथा बढ़ती आबादी के अनुरूप सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके अलावा पार्षद ने उन विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर टेंडर प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की, जो पिछली बोर्ड बैठक में स्वीकृत होने के बावजूद अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। उन्होंने शांति नगर स्थित हरिओम नगर रोड नंबर 4 में निर्मित नाले की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्षद का आरोप है कि बिना विधिवत शिलान्यास के ही नाले को चालू कर दिया गया, जिससे कार्य की पारदर्शिता पर संदेह उत्पन्न होता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर संजय सरदार ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को आगामी बोर्ड बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, सफाई व्यवस्था में सुधार और नियमित फॉगिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि वार्डवासियों को जल्द राहत मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअस्पताल बना अखाड़ा, एमजीएम में होमगार्डों की दबंगई, मरीज और ड्राइवर पर बेरहमी से हमला
    Next Article चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.