ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनोज कुमार दास नामक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।
पुलिस के अनुसार, इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी पटमदा बच्चनदेव कुजूर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

