राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: यूसील विस्थापित एवं जोआर संगठन ने 25 मार्च को प्रस्तावित बैठक का बहिष्कार करते हुए प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि बैठक में न तो सक्षम अधिकारी मौजूद थे और न ही जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, जिससे नाराज होकर वे वार्ता से बाहर हो गए।
विस्थापितों ने आरोप लगाया कि यूसील लगातार वादाखिलाफी कर रहा है। उनकी जमीन टेलिंग पोंड में डूबने के बावजूद न मुआवजा मिला और न ही रोजगार। साथ ही आदिवासियों के पवित्र ‘जाहेरगढ़’ स्थल के प्रदूषण और क्षति पर भी आक्रोश जताया गया।
संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर जल्द ही यूसील का हुड़का जाम किया जाएगा।

