Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रैक वाहनों को संचालकों द्वारा चांडिल बाजार से जबरन चलाने पर बवाल,  वाहन संचालकों की गुंडागर्दी , द्विपक्षीय संघर्ष की संभावना, बाजार दुकानदारों में तनाव
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रैक वाहनों को संचालकों द्वारा चांडिल बाजार से जबरन चलाने पर बवाल,  वाहन संचालकों की गुंडागर्दी , द्विपक्षीय संघर्ष की संभावना, बाजार दुकानदारों में तनाव

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रात 10:30 बजे की घटना, पुलिस हस्तक्षेप से टला बड़ा हादसा

    चांडिल : चांडिल स्टेशन रैक यार्ड से कोयला और आयरन जैसे खनिज पदार्थों का परिवहन को लेकर चांडिल बाजार एक बार फिर विवादों में आ गया। सोमवार देर रात लगभग 10:30 बजे भारी वाहनों के संचालन को लेकर बाजार में जमकर हंगामा हुआ। चांडिल बाजार स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप से शांत कराया गया।

    रैक यार्ड ,हाइवा,टिप ट्रेलर भारीवाहन संचालक उतरे , दबंगई, गुंडागर्दी पर

    जानकारी के अनुसार, चांडिल चौक बाजार में कोयला लदे तीन हाइवा वाहनों को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। बाजारवासियों का कहना था कि भारी वाहनों का आवागमन बायपास सड़क से होना चाहिए, जबकि हाइवा संचालक, चालक, जबरन बाजार मार्ग से वाहन ले जाने पर अड़े थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

    सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही लेगडीह, स्टेशन, रावताड़ा समेत आसपास क्षेत्रों से लगभग 30 की संख्या में जिसमे आजसू ,भाजपा ,कांग्रेस झामुमो समर्थक हाइवा वाहन संचालक और कथित समर्थक कार, बोलेरो सहित 5 और 10 की संख्या में मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे ओर जमकर तांडव मचाया । आरोप है कि इनमें से कई लोग नशे की हालत में थे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर गुंडई , दबंगई ,शुरू कर दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोगों ने एक दुकानदार को दुकान से बाहर खींचकर उसके साथ धक्का-मुक्की की और धमकाया अभद्र भाषा, गाली गलौज का प्रयोग किया। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों का कहना है कि पूरी घटना पुलिस के सामने ही हुई, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। इस तरह की घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। पूर्व में भी कई बार चांडिल बाजार से रैक के भारी वाहनों के संचालन पर विवाद आए दिन आम बात हो गई है.

    बायपास बनने के बाद भी नहीं थमा विवाद

    गौरतलब है कि 27 जुलाई 2025 को केंद्रीय सुरक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पितकी से घोड़ानेगी बायपास सड़क का उद्घाटन किया गया था। उस समय दावा किया गया था कि भारी वाहनों से गिरने वाले कोयल,आयरन डस्ट प्रदूषण ओर जाम से मुक्ति मिलेगी।

    लेकिन उद्घाटन के करीब आठ माह बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। रैक यार्ड से जुड़े वाहन अब भी बाजार मार्ग से जबरन गुजर रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। बीते रात्रि की घटना से

    दिनभर चौक चौराहों पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है ओर चर्चा है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? जिम्मेदार कौन होगा , क्या बाजार से गुंडागर्दी कर जबरन भारी वाहनों का परिचालन जारी रहेगा ?

    थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा ने बताया विधि व्यवस्था बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा, चांडिल बाजार वासियों से शांति बनाए रखने की अपील की ,किसी भी तरह की सूचना पहले पुलिस को दीजिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओवरटाइम भुगतान विवाद: वार्ता टली, मजदूरों में नाराजगी; हड़ताल की चेतावनी
    Next Article जामताड़ा में रोजगार मेला: 26 युवाओं को मिली नौकरी, 41 शॉर्टलिस्ट

    Related Posts

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    June 22, 2026

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.