Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, तैयारियां शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, तैयारियां शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, तैयारियां शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के उत्प्रेरक श्री श्री 108 जय मंगल बाबा हैं, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने संभाली है।

    यज्ञ को सफल बनाने के लिए गुरुदेव जय मंगल बाबा का शहर आगमन 22 मार्च को प्रातः 5:00 बजे हो चुका है। वे न्यू केबल टाउन स्थित अनिल ठाकुर के आवास पर पहुंचे, जहां से अब पूरे कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी उनके मार्गदर्शन में की जाएगी।
    आयोजन समिति के अनुसार, आने वाले दिनों में यज्ञ का ध्वज पूजन किया जाएगा। साथ ही, गुरुदेव स्वयं तैयारियों का जायजा लेकर नौ दिनों के महायज्ञ के लिए सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

    गुरुदेव ने कहा कि यह आयोजन भगवान जगदीश का है और जमशेदपुरवासी इसे भली-भांति समझते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

    इस आयोजन के मुख्य संयोजकों में अनिल ठाकुर, रामबाबू तिवारी, शशि, नीरज, अनुरंजन पैनाली, देवानंद सिंह, बिपिन झा, संजय कुमार सिंह,गोपाल शर्मा,नीरज सिंह,अरुण सिंह,विजय तिवारी,सनी सिंह,अजय शर्मा,अनिल सिंह,प्रवीण झा,बबलू सिंह और अन्य।

    महायज्ञ की तैयारियों का जायजा, जय मंगल बाबा ने स्थल चिन्हित किए

    जमशेदपुर। आगामी लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियों को लेकर यज्ञ उत्प्रेरक श्री श्री 108 जय मंगल बाबा ने यज्ञस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा बिरला मंदिर से प्रारंभ होगी, जिसमें सुल्तानगंज से लाए गए पवित्र जल का उपयोग किया जाएगा।
    निरीक्षण के दौरान बाबा ने यज्ञशाला, प्रवचन स्थल, भंडारा स्थल तथा मुख्य द्वार के स्थान को चिन्हित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
    इस अवसर पर बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए सरोज चौधरी, भाजपा नेता राकेश सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    तैयारियां शुरू न्यू केबल टाउन में 23 अप्रैल से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में 51वाँ विराट रामनवमी महोत्सव 24 मार्च से, 6 दिवसीय आयोजन की तैयारियां पूर्ण
    Next Article विश्व जल दिवस पखवाड़ा समापन: उत्कृष्ट मुखिया व जलसहिया सम्मानित

    Related Posts

    केरूआडूंगरी के सात सरकारी स्कूलों में भवन व चारदीवारी निर्माण की मांग

    October 31, 2026

    चाकुलिया थाना का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा

    October 31, 2026

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा को विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केरूआडूंगरी के सात सरकारी स्कूलों में भवन व चारदीवारी निर्माण की मांग

    चाकुलिया थाना का ग्रामीण एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों और विधि-व्यवस्था की समीक्षा

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा को विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि

    चांडिल में 20 नवंबर को मनेगा 30वां श्री श्याम जन्मोत्सव

    छठ घाट पर चाय-बिस्कुट, पत्रकारों का सम्मान और गौ-सेवा करेगा मारवाड़ी युवा मंच

    इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

    आईडीटीआर में 120 युवाओं का तकनीकी प्रशिक्षण पूरा

    रायजामा के मैदान में पुलिस की पहल, फुटबॉल के साथ बांटी उम्मीद

    किताबी पढ़ाई से आगे बढ़े कदम, ‘सृजन’ में दिखी इंजीनियरिंग की रचनात्मकता

    रील्स के हुनर को मिला मंच, 31 इंस्टाग्राम क्रिएटर्स ने दिखाया दम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.