Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे, यूसिल ने कराया फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे, यूसिल ने कराया फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा: परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तथा माइंस से सटे गांवों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से यूसिल (UCIL) की ओर से रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. कंचम आनंद राव एवं वित्त निदेशक विक्रम केसरी दास ने किक मारकर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।

    रोमांचक मुकाबलों के बाद जे एंड जे छोलागोडा (जादूगोड़ा) की टीम विजेता बनी, जिसे 20 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता आरवाईसी बगुला साईं को 15 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। तृतीय स्थान पर सीता डागा एफसी रही, जबकि चौथे स्थान पर सोरेन स्पोर्ट्स क्लब मेंचुआ की टीम रही, जिन्हें 5-5 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. कंचम आनंद राव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने और खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकारियों की अहम भूमिका

    इस आयोजन को सफल बनाने में यूसिल स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ कई अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें डॉ. कंचम आनंद राव, विक्रम केसरी दास, जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के जीएम मनोरंजन महाली, खान प्रबंधक एमवीवी शेखरम बाबू, एसके सेनगुप्ता, एमके साहू, नेहरू माझी, शंकर हो, वीरेंद्र शर्मा, उगराम मार्डी, रविंदर माझी, सुगदा सोरेन, शशि भूषण मिश्रा, लेवेंदर सोरेन, धर्मा सोरेन और मंगल सोरेन शामिल रहे।

    कार्यक्रम का संचालन नेहरू माझी ने सफलतापूर्वक किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26 साल का सफर: जादूगोड़ा में 40 शिक्षकों का पुनर्मिलन, साझा किए अनुभव और यादें
    Next Article आधी रात की दस्तक से दहशत, आदित्यपुर में दो घरों को निशाना बनाकर फरार हुए चोर, लोगों में आक्रोश

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.