जमशेदपुर एवं पोटका में धूमधाम से मना सरहुल, हरिना सरहुल में हजारों लोगों ने किया शिरकत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका/जमशेदपुर। दिशुम हादी बोंगा-2026 (सार्वजनिन सरहुल पूजा) का आयोजन आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति बुनुडीह की ओर से शनिवारको धूमधाम के साथ आयोजित किया गया. यहां झारखंड, ओडिशा, असम एवं पश्चिमी बंगाल से चालिस हजार से अधिक लोग जुटे. जाहिरा मे पूजा अर्चना, नाया ने दिया साल फुल

हरिणा मे सार्वजनिन सरहुल पूजा को लेकर भव्य तैयारी किया गया था. इस दौरान जाहिरथान एवं आसपास क्षेत्र के पुरी तरह से सजाया गया था. यहां सुबह को दिशुम नाया सुशांत सरदार की आगुवाई मे पूजा अर्चना किया गया, जहां समाज के नाया देवरी भी शामिल हुये. इस दौरान पूजा मे मुर्गे की बली देकर क्षेत्र के लिये सुख, शांति और समृद्धी की कामना किया गया. यहां नाया के द्वारा सभी का गाल मे गुंड़ी (चावल का पाउडर) लगाया गया.

यहां पूजा के पश्चात शाम को नाया एवं कुपुल दारोम (पूजारी एवं अतिथि स्वागत) हुआ, जिस स्वागत मे एक साथ हजारों महिला सामुहिक नृत्य कर पूजारी एवं अतिथियों का स्वागत किया. परंपरा के अनुसार पूजा के पश्चात सभी नाया-देवरी (पूजारी-सह पूजारी) को विधायक संजीव सरदार के द्वारा धोती एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया. यह सम्मान विधायक श्री सरदार के अनुपस्थिति मे उनके प्रतिनिधि धर्मपत्नी रानीता सरदार, भाई भरत सरदार, तरुण सरदार के द्वारा किया गया.

यह रहे मौजूद
इस अवसप पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल आईडेंटिटी लीड शिव शंकर कांडेयोंग, जिला पार्षद सविता सरदार,मुखिया पानो सरदार,सरस्वती मुर्मू,सुचित्रा सरदार,असित सरदार,सुकलाल सरदार,उपप्रमुख उर्मिला सामद, थाना प्रभारी संन्नी टोप्पो, ईश्वर दयाल मुंडा,पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, समाजसेवी सिदेश्वर सरदार, बिभीषन सिंह सरदार,सुधीर सोरेन आदि

आयोजन मे निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
आयोजन को सफल बनान मे अध्यक्ष उदय सरदार, महासचिव दीपक कुमार सरदार, सलाहकार श्रीपति सरदार, कालिदास सरदार, अवित्र सरदार, रघुनाथ सरदार, संजय सरदार, चमका सरदार, अशोक सरदार, हेमाल सरदार, सतीश सरदार, मनोहर सरदार, मघु सरदार, संजीत सरदार, मोनिका सिंह, बिहारीलाल सरदार, भृगुराम सरदार, कालिचरण सरदार, फुलचांद सरदार, भरत सरदार, मनोरंजन सरदार, लाल सरदार, गोपीनाथ सरदार, बीरेंद्र सरदार, उपेन सरदार, चित्तरंजन सरदार आदि का सराहनीय योगदान रहा

जमशेदपुर में भी केंद्रीय सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में उत्सव का माहौल रहा और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्य और गीत-संगीत के माध्यम से आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का आकर्षक प्रदर्शन किया।

विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उमंग और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सरहुल को प्रकृति पूजा का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए समाज में एकता, भाईचारे और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

