Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 21, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    गम्हरिया।प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे से गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इससे पूर्व जिले के सभी मस्जिदो में निर्धारित समय के अनुसार नमाज पढ़ कर देश में अमन चैन और आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने आपस में एक-दूसरे के गले लगते हुए ईद की बधाई दी। जिले के मुड़िया स्थित ईदगाह में प्रातःकाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पूरे मुल्क में खुशहाली एवं अमन चैन के लिए सामूहिक रूप से नमाज पढ़ा गया। प्रमुख पर्व ईद के दौरान मुस्लिम समाज के बच्चे, युवा व सभी वर्ग के लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। इधर, ईद को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रही। कई जगहों पर दंडाधिकारी समेत पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। क्षेत्र के मुड़िया, कोलाबिरा, कांड्रा, बालीगुमा, गम्हरिया, आदित्यपुर सभी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ ईद मनाया गया। पूरे क्षेत्र में ईद सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में 75 करोड़ पैन धारक किंतु 12 प्रतिशत ही करते रिटर्न जमा- जयंत मिश्रा
    Next Article तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त संग्रह

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    July 20, 2026

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    July 20, 2026

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    रांची में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

    आषाढ़ी पूजा: बर्मामाइंस में रजक समाज का पारंपरिक आयोजन

    देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक संपन्न, पूर्वी सिंहभूम को उत्कृष्ट जिला सम्मान

    सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

    बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा

    बोकारो – मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या

    गिरिडीह प्रेमिका के बुलावे पर डॉक्टर के घर पहुंचा युवक, चली गोली; हाथ चकनाचूर, बिरनी में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.