Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईद को लेकर जामताड़ा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    ईद को लेकर जामताड़ा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईद को लेकर जामताड़ा में कड़े सुरक्षा इंतजाम, 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले में ईद-उल-फितर 2026 के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त आदेश जारी किया है। त्योहार 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना को देखते हुए जिलेभर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ईद के दौरान सभी धार्मिक स्थलों, ईदगाहों और मस्जिदों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और पेट्रोलिंग टीम तैनात रहेंगे। जहां जरूरत होगी, वहां यातायात व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।

    सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार के भड़काऊ संदेश, फोटो या वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पहले से चिन्हित असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चार क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है, जबकि दो अतिरिक्त टीमें रिजर्व में रहेंगी। सभी थाना क्षेत्रों में वीडियो रिकॉर्डिंग और निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

    20 से 22 मार्च तक अनुमंडल कार्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा, जहां आम लोग दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा सदर अस्पताल में अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन शुरू, मरीजों को मिलेगी बेहतर जांच सुविधा
    Next Article हरियाणा हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.