Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा में सड़क अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जादूगोड़ा में सड़क अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा। मोड़ चौक स्थित शिव मंदिर के पीछे एक होटल संचालक द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किए जाने से क्षेत्र में दुर्घटनाओं और जाम की समस्या बढ़ गई है। होटल का सामान सड़क पर रखे जाने और ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होने से खासकर टर्निंग प्वाइंट पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना इसी मार्ग से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं और भीड़भाड़ के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा होटल से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़क पर बहाया जा रहा है, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

    मामले को लेकर थाना में शिकायत की गई, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने होटल संचालक को कड़ी फटकार लगाई। वहीं यूसील अधिकारियों ने भी करीब 20 फीट जमीन पर अवैध कब्जे की बात कही है और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने, सड़क पर पार्किंग पर रोक लगाने और गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराखा कॉपर प्रोजेक्ट में बाहरी मजदूरों की नियुक्ति पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी
    Next Article गांव की मिट्टी से उठी उड़ान, गम्हरिया की बेटियों ने होमगार्ड बहाली में दिखाया दमखम

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    July 20, 2026

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    July 20, 2026

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    रांची में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

    आषाढ़ी पूजा: बर्मामाइंस में रजक समाज का पारंपरिक आयोजन

    देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक संपन्न, पूर्वी सिंहभूम को उत्कृष्ट जिला सम्मान

    सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

    बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा

    बोकारो – मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या

    गिरिडीह प्रेमिका के बुलावे पर डॉक्टर के घर पहुंचा युवक, चली गोली; हाथ चकनाचूर, बिरनी में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.