Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राखा कॉपर प्रोजेक्ट में बाहरी मजदूरों की नियुक्ति पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी
    चाईबासा झारखंड

    राखा कॉपर प्रोजेक्ट में बाहरी मजदूरों की नियुक्ति पर बवाल, आंदोलन की चेतावनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जादूगोड़ा। राखा कॉपर प्रोजेक्ट में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अधीन कार्य कर रही साउथ वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड (जिंदल कंपनी) द्वारा बाहरी लोगों को काम पर रखने को लेकर स्थानीय लोगों और भूतपूर्व कर्मचारियों के आश्रितों में भारी नाराजगी है।

    आरोप है कि ठेका के तहत निजी कंपनियों के माध्यम से बाहरी मजदूरों और यहां तक कि सुरक्षा गार्डों की भी नियुक्ति की गई है, जबकि स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है। साथ ही मजदूरों से अधिक समय तक काम लेकर कम वेतन देने की भी शिकायत सामने आई है।

    भूतपूर्व कर्मचारी एवं आश्रित संगठन के महासचिव मनोज प्रताप सिंह ने बयान जारी कर कहा कि कंपनी ने पूर्व में किए गए वादों को भुला दिया है, जिससे आश्रितों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर माइंस गेट जाम कर तालाबंदी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

    स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि एचसीएल द्वारा सीएसआर के तहत क्षेत्र में अपेक्षित विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं और कुछ जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी को एनओसी स्थानीय लोगों ने दी थी, लेकिन इसके बावजूद बाहरी ठेकेदारों से काम कराया जा रहा है।

    ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन के साथ काम बंद कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुवनेश्वर मे जोड़ा के समाजसेवी सह विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष रंजीत महाकुड को “शांतिदूत सम्मान” से सम्मानित किया गया । 
    Next Article जादूगोड़ा में सड़क अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    July 20, 2026

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    July 20, 2026

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार

    प्रियंका गांधी का पेपर लीक पर हमला: नीट परीक्षा में अनियमितताएं

    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से रथ यात्रा में हादसा, दो छात्रों की मौत

    रांची में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

    आषाढ़ी पूजा: बर्मामाइंस में रजक समाज का पारंपरिक आयोजन

    देवघर में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यसमिति बैठक संपन्न, पूर्वी सिंहभूम को उत्कृष्ट जिला सम्मान

    सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

    बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा

    बोकारो – मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या

    गिरिडीह प्रेमिका के बुलावे पर डॉक्टर के घर पहुंचा युवक, चली गोली; हाथ चकनाचूर, बिरनी में सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.