Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी को भव्य व सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, अखाड़ा समिति–प्रशासन की दो अहम बैठकों में सुरक्षा, बिजली, ट्रैफिक व घाट व्यवस्था पर मंथन
    जमशेदपुर झारखंड

    रामनवमी को भव्य व सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज, अखाड़ा समिति–प्रशासन की दो अहम बैठकों में सुरक्षा, बिजली, ट्रैफिक व घाट व्यवस्था पर मंथन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    लौहनगरी में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की जिला प्रशासन के संग दो अहम बैठकें संपन्न, समिति ने सुरक्षा, बिजली, ट्रैफिक व घाट व्यवस्था को लेकर दिए सुझाव

     

    जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुई, जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

     

    पहली बैठक पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में रामनवमी की तैयारियों की वर्तमान स्थिति से प्रशासन को अवगत कराते हुए समिति ने कई अहम सुझाव रखे। समिति ने गैर-लाइसेंसी अखाड़ों को लाइसेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिससे सभी समितियां विधिवत रूप से शोभायात्रा में शामिल हो सकें। शोभायात्रा के दौरान मानगो क्षेत्र में बिजली बाधित होने की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए समिति ने वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को अविलंब दुरुस्त कराने पर जोर दिया गया। कलश यात्रा के दौरान भालूबासा चौक पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने, फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इसके अलावा बागबेड़ा, परसुडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, जुलूस मार्ग से बाधाओं को हटाने और मार्ग को सुगम बनाने के लिए निरीक्षण कराने का आग्रह किया गया।

     

    केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति ने अखाड़ा समितियों को प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

     

    वहीं, दूसरी बैठक अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा के साथ सम्पन्न हई, जिसमें मुख्य रूप से घाटों की तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति ने चैती छठ से पूर्व सभी घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा पूर्व की भांति आवश्यक सुविधाएं बहाल रखने की मांग की। शोभायात्रा के दिन नदी के जलस्तर को बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया, जिससे कि अखाड़ा समितियों को झंडा ठंडा करने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों बैठकें अत्यंत सार्थक रहीं और जिला प्रशासन की ओर से ठोस आश्वासन प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं और सभी समस्याओं का समय रहते समाधान कर लिया जाएगा।बैठक में संरक्षक नीरज सिंह, भीष्म सिंह, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, गौतम प्रसाद, परमात्मा मिश्रा, सचिन, मनीष कुमार, अर्जुन शर्मा, प्रदीप दास, कलिंगा अखाड़ा से विक्की सोना, वीर मंच अखाड़ा से दीपक यादव, इंदरजीत सिंह, विजय वर्धा समेत कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेयर सुधा गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से की मुलाकात
    Next Article जमशेदपुर में रसोई गैस संकट गहराया, घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर लोग

    Related Posts

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    किताब पर सियासत या सियासत का आईना?

    November 14, 2026

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.