राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा: आगामी 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर आयोजित झंडा जुलूस को लेकर जादूगोड़ा थाना परिसर में शांति समिति और अखाड़ा समितियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने की।
बैठक में ईद-उल-फितर मस्जिद के सचिव, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी जुलूस निकालने पर सहमति बनी।
अखाड़ा समितियों ने जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, पेयजल (पानी टंकी) की व्यवस्था, सुरक्षा बल की तैनाती तथा कार्यक्रम की समय-सारणी तय करने को लेकर सुझाव दिए।
बैठक में जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन के साथ गिरीश सिंह, रूपक कुमार मंडल समेत कई लोग उपस्थित रहे।

