Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल खदान क्षेत्रों में बढ़ता औद्योगिक असंतोष, हड़तालों से उत्पादन पर असर की आशंका
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल खदान क्षेत्रों में बढ़ता औद्योगिक असंतोष, हड़तालों से उत्पादन पर असर की आशंका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल खदान क्षेत्रों में बढ़ता औद्योगिक असंतोष, हड़तालों से उत्पादन पर असर की आशंका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के जादूगोड़ा, नरवा पहाड़ एवं भाटीन खदान क्षेत्रों में बीते कुछ महीनों से औद्योगिक असंतोष की स्थिति बनी हुई है। ठेका मजदूरों और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बार-बार हड़ताल और कार्य बहिष्कार किए जाने से कंपनी के कामकाज पर असर पड़ता दिख रहा है।
    जमीनी स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, हाल के महीनों में कई बार कामकाज प्रभावित हुआ है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि उत्पादन से जुड़े आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन लगातार हो रही बाधाओं ने उत्पादन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    सूत्रों के मुताबिक, खदान क्षेत्रों में समय-समय पर कार्य ठप रहने से उत्पादन लक्ष्य प्रभावित होने की आशंका है। मजदूर संगठनों का आरोप है कि उनकी लंबित मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के कारण असंतोष बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर कार्य प्रणाली पर पड़ रहा है।
    गौरतलब है कि कंपनी में नए सीएमडी को पदभार संभाले छह माह से अधिक समय हो चुका है, बावजूद इसके जमीनी स्तर पर औद्योगिक माहौल में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। इससे प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
    हालांकि इस पूरे मामले में कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जानकारों का मानना है कि यदि जल्द ही श्रमिक असंतोष का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में उत्पादन पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।

    यूसीआईएल खदान क्षेत्रों में बढ़ता औद्योगिक असंतोष हड़तालों से उत्पादन पर असर की आशंका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल के खिलाफ विस्थापितों का आक्रोश, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन
    Next Article हितकू में सरकारी रास्ता अतिक्रमण पर बढ़ा विवाद, दो पक्षों में तनातनी; कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    August 18, 2026

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    August 18, 2026

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    पाकिस्तान की असुरक्षा और आतंकवाद का यथार्थ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.