Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में चोरी कांड का खुलासा, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली में चोरी कांड का खुलासा, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 18, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली में चोरी कांड का खुलासा, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल : कपाली ओपी क्षेत्र के गौसनगर में हुए चोरी कांड (संख्या 196/2025) का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी शेख राज उर्फ चोट्टा को 17 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

    यह घटना 15-16 दिसंबर 2025 की रात की है, जब सन्नू बेगम के घर में चोरी हुई थी। उस समय पूरा परिवार घर से बाहर था। पुलिस ने इससे पहले इस कांड में शामिल जासीर अंसारी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया था।

    ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात में घर के ही एक सदस्य की संलिप्तता थी, जिसकी मदद से चोरी को अंजाम दिया गया।

    उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत थी। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

    कपाली में चोरी कांड का खुलासा तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाठजोड़ सालगाडीह में रिजल्ट वितरण समारोह आयोजित
    Next Article जादूगोड़ा मोड़ में धूमधाम से निकलेगा रामनवमी जुलूस, हरि नाम संकीर्तन की तैयारी शुरू

    Related Posts

    सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार

    August 20, 2026

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    August 20, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर सरकार के आदेश पर रोक

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार

    पूर्वी सिंहभूम शिक्षा प्रदर्शन में राज्य में नंबर-1, DEPR रिपोर्ट में 24 जिलों में अव्वल

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर सरकार के आदेश पर रोक

    यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन

    पांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.