काठजोड़ सालगाडीह में रिजल्ट वितरण समारोह आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल वीर सिदो कान्हू पब्लिक स्कूल काठजोड़ सालगाडीह में बुधवार को वार्षिक परीक्षा 2025-26 के अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विदेश चंद्र सोरेन ने की। इस मौके पर नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर बाबुराम सोरेन ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, यह समाज और देश को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।”
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि नर्सरी से कक्षा चार तक निशुल्क नामांकन जारी है तथा वंचित वर्गों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।
कार्यक्रम में बनामली हांसदा, विजय मुर्मू, सुनील मांझी, उप मुखिया राधानाथ सिंह, पूजा घोष, बुधनी , कुणामी समेत कई गणमान्य लोग, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

