राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल : चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बलों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाजसेवी अरुण सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा अपने मृदुभाषी स्वभाव, सरल व्यवहार और आमजन की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। वे हमेशा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उसके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।
इसके अलावा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है, जिसके कारण वे लोगों के बीच विशेष रूप से सम्मानित और चर्चित हैं.

