Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में बेलगाम अपराध, सरकार मौन — क्या राज्य में जंगलराज लौट आया है? :बिद्युत महतो
    जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में बेलगाम अपराध, सरकार मौन — क्या राज्य में जंगलराज लौट आया है? :बिद्युत महतो

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड में तेजी से बढ़ती रंगदारी, हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि रांची से लेकर जमशेदपुर और पूरे झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। खुलेआम रंगदारी मांगी जा रही है, हत्याएँ हो रही हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि आम नागरिक, व्यापारी, उद्योगपति और युवा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर राज्य में सरकार चल रही है या अपराधियों का राज स्थापित हो गया है।

     

    सांसद श्री महतो ने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाएँ यह साबित करती हैं कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। यदि समय रहते कठोर और निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई, तो झारखंड में अराजकता और भय का वातावरण और गहराता जाएगा।

     

    उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा जनता का आक्रोश सड़कों पर दिखेगा। झारखंड की जनता अब असुरक्षा और भय के माहौल में जीने को मजबूर नहीं रह सकती।

     

    सांसद श्री महतो ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। यदि सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रहती है, तो यह झारखंड के भविष्य के लिए अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी में कांग्रेस का संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम, BLA-2 सदस्यों को SIR की दी गई जानकारी
    Next Article ग्रेड रीविजन समय से कराने के लिए यूनियन वचनबद्ध: आरके सिंह 

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.