राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अखाड़ा समितियों ने सफाई, बिजली, पेयजल और जुलूस मार्गों की व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं।
मेयर सुधा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि पर्व के दौरान विशेष सफाई अभियान, जुलूस मार्गों की सफाई और जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग से समन्वय कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही।
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि नगर निगम, जनप्रतिनिधि और अखाड़ा समितियों के सहयोग से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शिव शंकर समिति अखाड़ा के अशोक गोप के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी

