Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरवासियों के स्नेह, सहयोग, समर्थन और समर्पण से ही तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक होगी – काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहरवासियों के स्नेह, सहयोग, समर्थन और समर्पण से ही तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक होगी – काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहरवासियों के स्नेह, सहयोग, समर्थन और समर्पण से ही तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक होगी – काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के सम्मान में शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन की ओर से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 22 मार्च को अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से सुबह 10 बजे प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।

    यात्रा को भव्य, ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के उद्देश्य से संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क एवं बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में बाला गणपति विलास कदमा, गम्हरिया, जगन्नाथपुर, एग्रिको, साकची, गुरुद्वारा बस्ती, सीतारामडेरा, उरांव बस्ती, बागुनहातू रोड नं. 2, बागुनहातू कालिंदी बस्ती, ईस्ट प्लांट बस्ती, न्यू केबुल टाउन, सिदगोड़ा, भुइंयाडीह कालिंदी बस्ती, पटेल नगर भुइंयाडीह, ग्वाला बस्ती भुइंयाडीह सहित कई क्षेत्रों में बैठक कर लोगों से इस राष्ट्रभक्ति यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई।

    बैठकों के दौरान काले ने कहा कि देशभक्ति केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारे दिल की भावना है। हमें आने वाली युवा पीढ़ी के भीतर भी वही राष्ट्रप्रेम जागृत करना होगा, ताकि वे देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करने का संकल्प लें। जब युवा जागरूक और राष्ट्र के प्रति समर्पित होगा, तभी देश का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

    उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के त्याग, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा के माध्यम से शहीदों की कुर्बानियों को नमन करते हुए युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

    काले ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह, सहयोग, समर्थन और समर्पण से ही यह तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनेगी।

    शहरवासियों के स्नेह समर्थन और समर्पण से ही तिरंगा यात्रा इस बार भी ऐतिहासिक होगी - काले सहयोग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन , अल्लाह से विश्व शांति की दुआ मांगी 
    Next Article रामनवमी को लेकर मेयर सुधा गुप्ता की अखाड़ा समितियों संग बैठक, बेहतर व्यवस्था का आश्वासन

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.