राष्ट्र संवाद संवाददाता
पश्चिम सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड स्थित कोकचो ओपी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रायकोला गांव निवासी सुनील कुंकल, चोगो कुंकल और चैतन कुंकल एक ही बाइक पर सवार होकर झिंकपानी से अपने गांव लौट रहे थे।
चिमिसाई गांव के पास घुमावदार सड़क पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे पुराने पंचायत भवन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही तीनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।
मृतकों में चोगो कुंकल और चैतन कुंकल सगे भाई बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

