कोलकाता ब्रिगेड ग्राउंड की सभा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीवी पर सुना
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को जामताड़ा ग्रामीण क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने टीवी के माध्यम से सुना। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुमित शरण और स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुखिया निर्मल सोरेन के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्रित हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता राज्य सरकार के भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और तुष्टिकरण की राजनीति से परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कोलकाता की सभा में उमड़ी भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि जनता बदलाव चाहती है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में पुलिस द्वारा लोगों और कार्यकर्ताओं को सभा में जाने से रोकने की कोशिश की जा रही है, जो यह दर्शाता है कि राज्य सरकार को सत्ता खोने का डर है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार अपने मत के माध्यम से इसका जवाब देगी।
जामताड़ा ग्रामीण क्षेत्र में भी सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र होकर सभा का प्रसारण सुनते रहे। इस मौके पर दिलीप हेमब्रम, दुबराज मंडल, कुणाल सिंह, निर्मल सोरेन, सुब्रजित मंडल, प्रवीण आनंद मिश्रा, रंजीत राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

