Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका की छात्राओं ने झारखंड विधानसभा में देखी सदन की कार्यवाही
    Breaking News झारखंड रांची

    पोटका की छात्राओं ने झारखंड विधानसभा में देखी सदन की कार्यवाही

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका की छात्राओं ने झारखंड विधानसभा में देखी सदन की कार्यवाही

    राष्ट्र संवाद सं

    रांची: पोटका विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) – कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका की छात्राओं ने शनिवार को झारखंड विधानसभा पहुंचकर सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

    सदन की कार्यवाही देखने के बाद छात्राओं ने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मुलाकात की। इस अवसर पर अध्यक्ष ने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत आधारशिला है और मेहनत तथा लगन के साथ पढ़ाई करने से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

    अध्यक्ष ने छात्राओं को अनुशासन और समर्पण के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्राओं ने भी विधानसभा की कार्यवाही को देखने और अध्यक्ष से मिलने के अनुभव को प्रेरणादायक बताया।

    इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार, विद्यालय के शिक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में बीएलए नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
    Next Article रसुनिया पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.