Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद के 25 वर्ष: निष्पक्ष पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना की मिसाल :प्रसेनजीत तिवारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड संपादकीय सरायकेला-खरसावां संवाद विशेष हजारीबाग

    राष्ट्र संवाद के 25 वर्ष: निष्पक्ष पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना की मिसाल :प्रसेनजीत तिवारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद के 25 वर्ष: निष्पक्ष पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना की मिसाल :प्रसेनजीत तिवारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।तुलसी भवन के मानक सचिव सह भोजपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रसेनजीत तिवारी ने राष्ट्र संवाद के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र संवाद राष्ट्रीय भाव और जन चेतना का सशक्त मंच बनकर उभरा है।”

    उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र संवाद ने पत्रकारिता के 25 वर्षों की सतत, सफल और अनवरत यात्रा में राष्ट्रीय मूल्यों तथा सामाजिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जिस मजबूती से स्थापित किया है, वह कार्य बड़े-बड़े समाचार पत्र भी शायद ही कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह के भगीरथ प्रयासों का परिणाम है।

    प्रसेनजीत तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पत्रकारिता कई बार किसी न किसी विचारधारा या सत्ता को बढ़ावा देने का माध्यम बनती दिखाई देती रही है। ऐसे समय में निष्पक्ष पत्रकारिता और पाठकों को सच से रूबरू कराने की प्रतिबद्धता के साथ देवानंद सिंह ने संतुलन बनाए रखते हुए इस समाचार पत्र को 25 वर्षों तक निरंतर प्रकाशित किया है और आगे भी इसे जारी रखने के लिए संकल्पित हैं। यह उनके देशभक्ति, जीवटता और दूरदर्शिता का परिचायक है।

    उन्होंने कहा कि यह समाचार पत्र केवल समाचारों के सकारात्मक, राष्ट्रीय और लोकपक्ष को ही अभिव्यक्ति नहीं देता, बल्कि पाठकों की रुचि को भी प्रक्षालित और परिष्कृत करता है। यही कारण है कि राष्ट्र संवाद पढ़ लेने के बाद भी सामान्य अखबारों की तरह बासी समझकर फेंक नहीं दिया जाता, बल्कि कई पाठकों के लिए यह संग्रहणीय बन जाता है।

    प्रसेनजीत तिवारी ने बताया कि प्रारंभ में यह समाचार पत्र 32 पन्नों की ब्लैक एंड व्हाइट मासिक पत्रिका के रूप में शुरू हुआ था, लेकिन आज यह एक संस्थान का रूप ले चुका है और पाठकों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि कई पाठकों को तो ऐसा लगता है कि बिना राष्ट्र संवाद पढ़े उनके दिन की शुरुआत ही नहीं होती।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र संवाद जन-जन की चेतना को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूक करता रहेगा, कमजोर और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज बनेगा तथा अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाते हुए समाज को दिशा देने का कार्य करता रहेगा।

    राष्ट्र संवाद के 25 वर्ष: निष्पक्ष पत्रकारिता और राष्ट्रीय चेतना की मिसाल :प्रसेनजीत तिवारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14–15 मार्च को जमशेदपुर में भव्य विद्यापति स्मृति पर्व, प्रचार के लिए वाहन रवाना
    Next Article विश्व किडनी दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, क्रिएटिनिन बढ़ना किडनी के लिए खतरे का संकेत

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.