Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घर से सोना-चांदी के गहने चोरी मामले का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    घर से सोना-चांदी के गहने चोरी मामले का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घर से सोना-चांदी के गहने चोरी मामले का खुलासा, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:गोविंदपुर थाना क्षेत्र में घर से सोना-चांदी के गहने चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 2.60 लाख रुपये मूल्य के गहने भी बरामद किए हैं।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 11 मार्च 2026 को वादी पुष्पी देवी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि एक महिला, जो खुद को उनकी बहन की सास बताकर घर आई थी, विश्वास में लेकर घर से सोना और चांदी के गहने चुरा कर फरार हो गई।

    मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने अजित कुमार के पास से बरामद किए गए।

    बरामद गहनों में लगभग 12.5 ग्राम सोने का एक इयररिंग, सोने का नाक का बेसर, चांदी का पायल (दो पीस) और चांदी की चेन शामिल है। इन सभी गहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.60 लाख रुपये बताई गई है।

    गिरफ्तार आरोपियों में पूजा कुमारी (31 वर्ष), पति विनोद पांडेय, निवासी मानगो टाउनशिप गोकुलनगर, साकची थाना क्षेत्र तथा अजित कुमार (62 वर्ष), पिता रामाशंकर, निवासी काशीडीह, साकची थाना क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला एक पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

    घर से सोना-चांदी के गहने चोरी मामले का खुलासा महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुड़गांव हादसा: मृतक श्रमिकों के परिजनों से मिले संजय सेठ व विद्युत वरण महतो, मुआवजा व नौकरी की पहल
    Next Article 14 मार्च को सिदगोड़ा टाउन हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन व विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.