जामताड़ा में जिला स्थापना व अनुकंपा समिति की बैठक, तीन आवेदनों पर हुई चर्चा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय में जिला स्थापना समिति एवं जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रवि आनंद ने की। इस दौरान अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े तीन आवेदनों सहित स्थानांतरण और पदस्थापन से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अनुकंपा के आधार पर प्राप्त तीन आवेदनों का अवलोकन करते हुए तृतीय वर्ग पद पर नियुक्ति के लिए नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, प्रमाण पत्र, अनापत्ति पत्र, शपथ पत्र और पारिवारिक विवरण की पूरी जांच करने को कहा गया, ताकि नियुक्ति के बाद किसी प्रकार की समस्या न हो।
इस दौरान अधिकारियों के पदस्थापन और स्थानांतरण से जुड़े विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

