Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती , राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह ने उठाए सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती , राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह ने उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती , राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह ने उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद पर हुए जानलेवा हमले के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घायल मंडल अध्यक्ष आनंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना को लेकर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
    इस मामले को लेकर राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह ने ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के तथाकथित शुभचिंतकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    देवानंद सिंह ने कहा कि ब्रह्मर्षि विकास मंच के कुछ तथाकथित शुभचिंतक आज कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। भरे समाज में उन पर आरोप लगाने वाले सम्मानित लोग आज कहां हैं, जब भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद को मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि जब समाज के ही एक व्यक्ति द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया, तब वे सभी लोग खामोश क्यों हैं।

    उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद का कसूर क्या है, जिसके कारण समाज के ही एक व्यक्ति ने उनकी जान लेने की कोशिश की। देवानंद सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कुछ दिनों पूर्व कदम थाना क्षेत्र में जो मामला सामने आया था, वह कहीं दबाव में दबा तो नहीं दिया गया। संभव है कि उसी घटना का परिणाम आज भाजपा नेता आनंद पर हुए इस जानलेवा हमले के रूप में सामने आया हो।
    उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर में पिस्टल के बल पर कोरियर बॉय से लूट, पुलिस की देरी पर भड़के स्थानीय लोग
    Next Article जामताड़ा में मत्स्य विक्रेताओं को मिला मत्स्य किट, स्वच्छ व हाईजेनिक बिक्री पर जोर

    Related Posts

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी: भक्तों का विश्वास और सुरक्षा पर सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.