राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर में आयोजित सीआईआई झारखंड की वार्षिक बैठक 2026 में वर्ष 2026-27 के लिए नई कमेटी की घोषणा की गई। इसमें वैदेही मोटर्स प्रा. लि. के निदेशक दिलू पारिख को सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल का चेयरमैन तथा टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम को वाइस चेयरमैन चुना गया। दिलू पारिख लंबे समय से सीआईआई से जुड़े रहे हैं और इससे पहले जमशेदपुर जोन के जोनल चेयरमैन तथा झारखंड स्टेट काउंसिल के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं डीबी सुंदर रामम टाटा स्टील में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं और वर्तमान में कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। नई टीम से राज्य में उद्योगों के विकास और औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

