Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम डिवाईन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रीराम डिवाईन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीराम डिवाईन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।श्रीराम डिवाईन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने में निजी विद्यालयों का प्रयास सर्वोपरि है। अच्छे स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाना हर अभिभावक का सपना होता है। अत्याधुनिक तकनीकी के इस युग में बच्चों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना भी जरूरी हो गया है। सांसद ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में नई शिक्षा नीति से बच्चों में गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिल रही है। व्यक्तित्व निर्माण के साथ शैक्षणिक क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन ने कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने में विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यालय के आसपास के गांवों के जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करने में विद्यालय का प्रयास अव्वल है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्रीराम यादव ने विद्यालय के विकास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में करीब 60 प्रतिशत एसटी/एससी के बच्चे पढ़ते है। कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्राचार्य वंदना सिंह की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर बैजू कुमार, एसपी सुधांशु, भुगलु सोरेन, सिद्धनाथ यादव, सरोज मुखर्जी, सकलदेव यादव, इंद्रकांत झा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं सभी बच्चे उपस्थित थे।

    श्रीराम डिवाईन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया प्रखंड में विकास योजनाओं की समीक्षा, समय पर रिपोर्ट देने का निर्देश
    Next Article सांसद विद्युत महतो ने उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना, जय जगन्नाथ के लगे नारे, रात्रि नौ बजे पहुंची उत्कल एक्सप्रेस राखा माइंस

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.