Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दृष्टि सेवा महाअभियान: आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी कराया, 50 पौधे वितरित
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दृष्टि सेवा महाअभियान: आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी कराया, 50 पौधे वितरित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दृष्टि सेवा महाअभियान: आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी कराया, 50 पौधे वितरित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महाअभियान के तहत 10 मोतियाबिंद रोगियों की दोनों आंखों की निःशुल्क फेको सर्जरी कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। लगभग एक माह के अंतराल में सभी मरीजों का सफल ऑपरेशन कर दवा और चश्मा प्रदान करते हुए उनका स्वागत किया गया। संस्था आयुष्मान योजना एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (डीबीसीएस) के तहत कई वर्षों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है।

    इसी क्रम में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल और प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP) जमशेदपुर की ओर से गदरा क्षेत्र में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 50 पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सुनील आनंद ने कहा कि 1980 के बाद से पृथ्वी का औसत तापमान लगभग 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है, जिसका मुख्य कारण कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन, ग्रीनहाउस गैसें और जंगलों की अंधाधुंध कटाई है। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने का सीधा असर खेती और पैदावार पर पड़ता है, इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है।

    संस्था की ओर से हर महीने लगभग 2,000 पौधे लोगों के बीच वितरित किए जाते हैं। वहीं, 12 मार्च को गदरा स्थित आनंद मार्ग जागृति, शिव मंदिर के पास सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आंखों की बीमारियों की जांच के लिए निःशुल्क जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

    50 पौधे वितरित दृष्टि सेवा महाअभियान: आनंद मार्ग ने 10 मोतियाबिंद रोगियों का निःशुल्क फेको सर्जरी कराया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक 28 मंडलों में होगा एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
    Next Article 9 वर्षों से लंबित जेटेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग, अभ्यर्थियों ने तीन विधायकों को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.