Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक, नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक, नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक, नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगरपालिका तकनीकी मार्ग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पार्किंग सुविधाओं के सृजन और विस्तार सहित यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान प्रमुख बाजार क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानों की पहचान कर नए पार्किंग स्पेस विकसित करने तथा मौजूदा पार्किंग स्थलों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था के बेहतर संचालन के लिए वर्तमान में कार्यरत पार्किंग संवेदकों को पार्किंग कर्मियों के लिए ड्रेस कोड सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    साकची और बिष्टुपुर जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्रों में नए पार्किंग जोन विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि बाजार क्षेत्रों में वाहनों के दबाव को कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके।

    बैठक में प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नो-पार्किंग जोन का स्पष्ट सीमांकन करने के निर्देश दिए गए। इससे सड़क किनारे अनावश्यक पार्किंग के कारण होने वाली यातायात बाधाओं को कम करने में मदद मिलेगी।

    इसके अलावा सड़क किनारे अनियमित वेंडिंग को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नए वेंडिंग जोन विकसित करने पर भी बल दिया गया, ताकि फुटपाथ और सड़कों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके और यातायात प्रभावित न हो।

    उप नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में उपलब्ध पार्किंग क्षमता और पंजीकृत वाहनों की संख्या का आकलन किया जाए, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समुचित पार्किंग अवसंरचना विकसित की जा सके। उन्होंने आम नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखें, अन्यथा एनफोर्समेंट टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में ट्रैफिक पुलिस के प्रतिनिधि, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी तथा सिटी मैनेजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    जमशेदपुर में पार्किंग और यातायात प्रबंधन को लेकर अहम बैठक नए पार्किंग जोन विकसित करने पर जोर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: एटीएम के बाहर युवक से 4 हजार की ठगी
    Next Article गम्हरिया के आयुष कुमार ने यूपीएससी में हासिल किया 143वां रैंक, जिले का बढ़ाया मान

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.