Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के 187वें जयंती के मौके पर शहर मे फाउंडर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर से सटे केरूआडूंगरी पंचायत के युवा तुर्क मुखिया कान्हु मुर्मू तथा झारखंड के पैडमैन के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता तरूण कुमार को टाटा मोटर्स सीएसआर के द्वारा अलंकार अवार्ड से सम्मानित किया गया। फाउंडर्स डे की शाम टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में टाटा मोटर्स प्लांट हेड अनुराग छारिया ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु कान्हु मुर्मू व तरुण कुमार को सम्मानित किया। सुबह में कंपनी परिसर में भी आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में वरीय अधिकारियों के समक्ष सामाजिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा के दौरान भी सम्मानित किया गया था।

    तरुण कुमार सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक है, विगत 16 वर्षों से भी ज्यादा समय से कई प्रेरक सामाजिक अभियानों के माध्यम से झारखंड के सुदूर गांवों में रहनेवाले बच्चों के बेहतरी के लिए सीमित संसाधनों में भी लगातार काम कर रहे है, माहवारी स्वच्छता, जेंडर समानता, शिक्षा व पर्यावरण से जुड़े जीवट भरे कार्यों के लिए उन्हें विशेष रूप से जाना जाता है। केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू, पूर्वी सिंहभूम मुखिया संघ के अध्यक्ष है। कान्हु मुर्मू के कुशल सामुदायिक नेतृत्व, दूरदृष्टी, बेहतर जनसंपर्क व अथक परिश्रम से आदिवासी बहुल पंचायत तेजी से आदर्श पंचायत के रूप में उभर रहा है, जो अनगिनत लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। कान्हु ग्राम सभा को मजबूत बनाने हेतु पेसा क़ानून के प्रशिक्षक के रूप में भी कोल्हान स्तर पर सेवाएं दे रहे है।

    अलंकार अवार्ड से एकसाथ सम्मानित तरुण कुमार और कान्हु मुर्मू दोनों ही वर्षों से गांवों के विकास के लिए बेहद प्रेरक कार्य कर रहे है। वही दोनों के व्यक्तित्व में एक समानता यह भी है कि दोनों ने आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाले सरकारी नौकरी करने की जगह स्वेच्छा से समाज निर्माण की चुनौतीयों भरी स्वतंत्र कठिन राह चुनी।

     

    फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजादूगोड़ा में मारवाड़ी समाज का होली मिलन समारोह, गीत-संगीत व नृत्य पर झूमे लोग 
    Next Article प्रेमनगर में धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्यौहार होली

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.